किसानों के हित के साथ खड़ी है भाजपा : मोहित बेनीवाल

जागरण संवाददाता गाजियाबाद भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 08:55 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 08:55 PM (IST)
किसानों के हित के साथ खड़ी है भाजपा : मोहित बेनीवाल
किसानों के हित के साथ खड़ी है भाजपा : मोहित बेनीवाल

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा किसानों के हित के साथ खड़ी है और भविष्य में भी खड़ी रहेगी। शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचने पर उन्होंने रावली, खिमावती, खोड़ा और वसुंधरा में किसानों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। रावली में किसान संवाद में उन्होंने कहा कि कृषि कानून पूरी तरह से किसान हित में हैं। कृषि कानून में किसान स्वतंत्र हैं। किसानों को कृषि कानून के फायदे एवं लाभ बताते हुए उन्होंने कहा कि अपनी फसल का दाम स्वयं किसान ही तय कर सकता है। किसान इस देश का अन्नदाता है। किसानों की बेहतरी के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। कांट्रेक्ट फार्मिग में भी किसानों की फसल का कांट्रेक्ट होगा न की उसकी जमीन का। कई स्थानों पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने आधा दर्जन स्थानों पर किसानों के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। दोपहर को नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय पर उन्होंने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर 14 संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा एवं एमएलसी चुनावों की तरह ही पंचायत चुनाव को मेहनत के साथ ऐतिहासिक बनाना है। प्रत्येक वार्ड में वार्ड प्रभारी द्वारा रणनीति के तहत उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अभी से चुनाव में जुट जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में आने वाले जिला पंचायत सदस्य के तीन वार्ड छह, सात और आठ के अध्यक्ष, संयोजक व प्रभारियों को चुनावी रणनीति का संगठनात्मक पाठ भी पढ़ाया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। बैठक में मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पंचायत चुनाव के जिला संयोजक वसंत त्यागी, मयंक गोयल, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, अमित त्यागी, गौरव चौपड़ा, सुरेंद्र नागर, सुनील निठौरा, नीरज गोयल, संजीव चौधरी, अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी और अमित प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहें।

आर के बैंक्वेट हाल में देर शाम को आयोजित सम्मान समारोह एवं संवाद में शहर के मंडल अध्यक्षों समेत भाजपा के सभी पदाधिकारी पहुंचे। इसके अलावा गांधीनगर मंडल में शहर विधान सभा के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत किया।

----

टिकट के दावेदार भी पहुंचे नमस्ते करने

जिला पंचायत सदस्य के टिकट के कई दावेदार भी रावली, खिमावती, नेहरू नगर और अभिनंदन समारोह में देर शाम तक माला लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगे-पीछे घूमते रहे। मौका मिलने पर हाथ जोड़कर नमस्ते भी की। कई दावेदारों की नमस्ते तो उनके पैरोकार जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भी करवाई।

chat bot
आपका साथी