भाजपा ने वर्चुअल रैली का किया आयोजन

शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:14 PM (IST)
भाजपा ने वर्चुअल रैली का किया आयोजन
भाजपा ने वर्चुअल रैली का किया आयोजन

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा शहर विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली का रविवार को आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने उपस्थित मुख्य वक्ता के परिचय के साथ किया।

रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविद नारायण शुक्ला ने कहा कि महामारी में अब तक जरूरतमंदों की मदद की गई है आगे भी मदद जारी रहेगी। केंद्र और राज्य सरकार खुलकर लोग की मदद कर रही है। वर्चुअल रैली को महापौर आशा शर्मा ने भी संबोधित किया। शहर विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने वर्चुअल रैली में उपस्थित हुए सभी कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद किया। संचालन अमित त्यागी ने किया। इस अवसर पर महानगर रैली संयोजक एवं महामंत्री पप्पू पहलवान क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा ,अशोक गोयल, पवन गोयल, राजकुमार नागर, प्रदीप चौहान, साक्षी नारंग, कामेश्वर त्यागी, नीरज गोयल आदि समेत सैकड़ों की संख्या में वर्चुअल रैली में लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी