भाजपा नेता को विदेशी नंबर से मिली जान से मारने की धमकी

जागरण संवाददाता साहिबाबाद भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी हापुड़ मानसिंह गोस्वामी को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने साहिबाबाद थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:12 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:12 PM (IST)
भाजपा नेता को विदेशी नंबर से मिली जान से मारने की धमकी
भाजपा नेता को विदेशी नंबर से मिली जान से मारने की धमकी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी हापुड़ मानसिंह गोस्वामी को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने साहिबाबाद थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीएलएफ कालोनी में मानसिंह परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती थीं। रात करीब सवा 10 बजे वह अस्पताल में थे। इस दौरान उनके पास विदेशी नंबर से एक काल आई। काल करने वाले ने उनका नंबर दोहराया। उसके बाद गाली देते हुए दो दिन में जान से मारने की धमकी दी। 2.16 मिनट के बाद काल कट गई। उसके बाद फिर दो बार काल आई। मानसिंह गोस्वामी ने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद पवन कुमार से की। इसके साथ ही साहिबाबाद थाने में लिखित शिकायत दी। मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। विवरण खंगाल रही पुलिस : मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले में काफी गंभीरता से काम कर रही है। स्थानीय पुलिस, सर्विलांस व क्राइम ब्रांच जांच-पड़ताल कर रही है। जिस नंबर से काल आई थी, उसका विवरण खंगाला जा रहा है। पुलिस काल करने वाले का लोकेशन पता करने की कोशिश में है। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय गाजियाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पार्टी नेताओं को दी जानकारी : मानसिंह गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पार्टी के प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों को भी दी है। सभी ने ढांढस बंधाया है। उन्होंने कहा कि काल करने वाला बिना उनकी बात सुने सिर्फ गाली और धमकी देता रहा।

chat bot
आपका साथी