किसानों-जवानों का सम्मान कर मनाया पीएम का जन्मदिन

जासं गाजियाबाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को शहर में अलग-अलग तरह से मनाया गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:11 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:11 PM (IST)
किसानों-जवानों का सम्मान कर मनाया पीएम का जन्मदिन
किसानों-जवानों का सम्मान कर मनाया पीएम का जन्मदिन

जासं, गाजियाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को शहर में

अलग-अलग तरह से मनाया गया। किसान मोर्चा की महानगर टीम ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक बैंक्वेट हाल में किसानों और जवानों के सम्मान के साथ मनाया।

मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने बताया कि जिले के 71 प्रगतिशील किसानों और 71 सेवानिवृत सैनिकों का सम्मान किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक अजित पाल त्यागी ने कहा कि अन्नदाता देश का पेट भरता है तो किसान का ही बेटा सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा कर रहा है। प्रधानमंत्री भी इन दोनों का विशेष सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि किसान के भेष में कुछ लोग सरकार के खिलाफ लामबंदी पर उतर आए हैं, लेकिन जनता विधानसभा चुनाव में इन्हें बेनकाब कर देगी। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मोर्चा के इंटरनेट मीडिया प्रभारी प्रवीण त्यागी, सम्मान शर्मा, त्रिलोक चौधरी, पंकज राय, शिव ओम शर्मा, भारत भाटी, आशा सिंह, विराज सिंह व बोबी त्यागी मौजूद रहे।

------

शिविर लगाकर की स्वास्थ्य जांच

पीएम के जन्मदिवस पर भाजपा ने क्रासिग रिपब्लिक स्थित आर्बिट प्लाजा और मुरादनगर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। क्रासिग रिपब्लिक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी दिनेश गोयल ने शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कार्यक्रम प्रभारी भाजपा महानगर महामंत्री सुशील गौतम व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक डा. अवनीश गुप्ता समेत अन्य के साथ प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। डा. सुमित कंसल, डा. रजत गर्ग, डा. अनीता सिंह. डा. प्रीति सिंह. डा. शशि गुप्ता. डा. सिद्धार्थ टंडन डा. विनेश पवार, डा. सौरभ अग्रवाल, डा. अनिमेष मिश्रा, डा. शिवांशु त्यागी व डा. गंगा शरण ने दोनों स्थानों पर 300 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की निश्शुल्क जांच कर दवाएं दीं।

chat bot
आपका साथी