कमल संदेश यात्रा में दिखा भाजपाइयों का उत्साह

ट्रांस ¨हडन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मोटरसाइकिल पर कमल संदेश यात्रा निकाली। मोटरसाइकिल रैली में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने लोगों से पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। यात्रा गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान पर समाप्त हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:10 PM (IST)
कमल संदेश यात्रा में दिखा भाजपाइयों का उत्साह
कमल संदेश यात्रा में दिखा भाजपाइयों का उत्साह

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस ¨हडन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मोटरसाइकिल पर कमल संदेश यात्रा निकाली। मोटरसाइकिल रैली में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने लोगों से पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। यात्रा गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। शालीमार गार्डन, वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, झंडापुर आदि के कार्यकर्ताओं ने संदेश यात्रा में हिस्सा लिया। विधायक सुनील शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रसार के लिए कमल संदेश यात्रा का आयोजन हुआ है। इससे पार्टी का कार्यकर्ता एकजुट हुआ है और लोग पार्टी के साथ जुड़ेंगे। यात्रा के दौरान पवन रेड्डी, आलोक शर्मा, मनोज गोयल, अभिनव जैन, सलेक चंद त्यागी, हरीशचंद्र शर्मा, राजेश्वर प्रसाद, सोनू शर्मा, संजय चौहान, ऋषि शर्मा, मनोज पाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी