भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिठाई बांटकर मनाई खुशियां
भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिठाई बांटकर मनाई खुशियां
संवाद सहयोगी मोदीनगर अयोध्या में राममंदिर की नींव रखे जाने की खुशी में बुधवार को भारतीय
Publish Date:Wed, 05 Aug 2020 09:31 PM (IST) Author: Jagran
संवाद सहयोगी, मोदीनगर : अयोध्या में राममंदिर की नींव रखे जाने की खुशी में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंहल ने भी हाईवे स्थित अपने कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। वहां उन्होंने लोगों को दीपों का वितरण भी किया। साथ ही मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस पल का साक्षी बनने पर उन्होंने खुद पर गर्व महसूस किया। उधर, उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य कविता तिसावर ने भी मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। उन्होंने घर में ही भगवान श्रीराम व गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अíपत किए। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित तिसावर, मंडलाध्यक्ष दीपक कर्दम आदि उपस्थित रहे।