जिपं अध्यक्ष चुनाव: प्रदेश महामंत्री ने भाजपाइयों के साथ बनाई रणनीति

जागरण संवाददाता गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीख भले ही घोषित नहीं हुई लेकिन भाजपा यह चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर गाजियाबाद पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:37 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:37 PM (IST)
जिपं अध्यक्ष चुनाव: प्रदेश महामंत्री ने भाजपाइयों के साथ बनाई रणनीति
जिपं अध्यक्ष चुनाव: प्रदेश महामंत्री ने भाजपाइयों के साथ बनाई रणनीति

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीख भले ही घोषित नहीं हुई, लेकिन भाजपा यह चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यसभा सदस्य डॉ.अनिल अग्रवाल, महापौर आशा शर्मा, मोदीनगर विधायक डॉ.मंजू सिवाच, मुरादनगर विधायक अजित पाल त्यागी, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष दिनेश सिघल व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा संग बैठक कर जीत की रणनीति बनाई। बैठक में जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया व महानगर प्रभारी महेंद्र सिंह धनौरिया आदि मौजूद थे। भाजपा की राह है मुश्किल :

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को दो, रालोद व सपा को 3-3, बसपा को पांच और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली थी। रालोद-सपा ने एक साथ बसपा से निष्कासित धौलाना विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम चौधरी और वार्ड-1 जिपं सदस्य का चुनाव जीतीं ममता त्यागी को भाजपा ने अध्यक्ष पद का दावेदार घोषित किया है। जेपीएस राठौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं। वहीं गाजियाबाद जैसे महत्वपूर्ण जिले में चुनाव से पहले बागियों का सामना करने के बाद भाजपा सिर्फ दो ही सीट जीत पाई थी। सोमवार को नेहरूनगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में हुई बैठक में सिर्फ जिपं क्षेत्र के विधायक ही शामिल हुए। साफ है कि जेपीएस राठौर सिर्फ चुनाव को लेकर योजना पूछने और अपनी रणनीति बनाने आए थे। उन्होंने कहा कि सभी अपना पूरा दमखम झोंक दें। निर्दलीय जीतीं परमिता कसाना का समर्थन मिलने का दावा पार्टी कर रही है, मगर पांच वोट के इंतजाम को लेकर पदाधिकारी अभी पत्ते नहीं खोल रहे। साफ है कि चुनाव की घोषणा होते ही जोड़-तोड़ का खेल होना तय है।

बाक्स:

मयंक गोयल का किया उत्साहव‌र्द्धन

बैठक के बाद जेपीएस राठौर भाजपा उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व महापौर दमयंती गोयल के बेटे मयंक गोयल के निवास पर पहुंचे और कोरोनाकाल में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए उनका उत्साहव‌र्द्धन किया। मयंक गोयल ने बीते साल कोरोनाकाल में तैयार भोजन के एक लाख पैकेट बांटे थे। वहीं इस साल तीन माह में हजारों लोगों को स्टीमर, काढ़ा, आक्सीमीटर व भाप लेने वाली दवा उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से लोगों का पार्टी और सरकार पर भरोसा मजबूत होता है। बाक्स

बसपा घोषित नहीं कर पाई प्रत्याशी

बसपा भी जिपं अध्यक्ष के चुनाव में जीत का दावा कर रही है, लेकिन जिपं चुनाव में सबसे ज्यादा पांच सीट पाने के बावजूद बसपा अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। वहीं सोमवार को कई बसपाइयों ने रालोद का दामन भी थाम लिया। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। बसपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र जाटव ने दावा किया कि रालोद में जाने वाले अरुण चौधरी, लोकेश कटारिया या अन्य किसी का बसपा से कोई संबंध नहीं है। जिपं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर विरेंद्र जाटव का कहना है कि अभी चुनाव की तारीख भी घोषित नहीं हुई। उन्होंने हाईकमान को रिपोर्ट भेज दी है। इसके आधार पर चुनाव की तारीख घोषित होते ही प्रत्याशी का चयन कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी