बिहार चुनाव की जीत पर भाजपा ने मनाया दीपोत्सव

जासं गाजियाबाद बिहार चुनाव में जीत के बाद महानगर भाजपा ने इसे दीपोत्सव के रूप में मनाया। नेह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 06:32 PM (IST)
बिहार चुनाव की जीत पर भाजपा ने मनाया दीपोत्सव
बिहार चुनाव की जीत पर भाजपा ने मनाया दीपोत्सव

जासं, गाजियाबाद : बिहार चुनाव में जीत के बाद महानगर भाजपा ने इसे दीपोत्सव के रूप में मनाया। नेहरूनगर स्थित महानगर कार्यालय पर भाजपा नेताओं ने जीत को दीपोत्सव के रूप में मनाते हुए खुशियां जाहिर की व मिठाइयां बाटीं।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि यह जनता व लोकतंत्र की जीत है। बिहार को पिछड़ा प्रदेश कहा जाता था वही एनडीए की सरकार बनते ही बिहार में विकास कार्यो ने खुशहाल प्रदेश बना दिया। प्रदेश में रोजगार व उचित शिक्षा उपलब्ध कराई। बिहार की जनता ने एनडीए के उम्मीदवारों को दोबारा चुन कर विधानसभा मे पहुंचाया है। इस अवसर पर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, महानगर मंत्री गुंजन शर्मा, पार्षद यशपाल पहलवान, धीरज शर्मा, सिमल शर्मा, नवनीत गुप्ता, तारा जोशी व नीरज गोयल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी