अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक दंपती घायल

संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र में रावली रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:40 PM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक दंपती घायल
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक दंपती घायल

संवाद सहयोगी, मुरादनगर :थाना क्षेत्र में रावली रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायल दंपती को राहगीरों ने निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया।

मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी शेखर शर्मा का विवाह दस वर्ष पूर्व मुरादनगर क्षेत्र के रावली गांव में हुआ था। सोमवार रक्षाबंधन के चलते शेखर अपनी पत्नी नूतन के साथ बाइक से अपनी ससुराल में आ रहे थे। रास्ते मे काकड़ा पुल के निकट शेखर की बाइक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। परिणामस्वरूप शेखर व उनकी पत्नी घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग निकलने मे कामयाब हो गया। घायल दंपती को राहगीरों ने निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी