भूटान की युवतियों ने भी इंडिया को किया सलाम

दैनिक जागरण द्वारा आयोजित राष्ट्रगान देश का मान कार्यक्रम के दौरान महागुन मॉल में बने देशभक्तिमय माहौल ने सबका दिल जीत लिया। मॉल में शॉपिग के लिए पहुंची भूटान निवासी दो युवतियां शॉपिग छोड़कर कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची। इस दौरान सलाम इंडिया के गीत पर सैकड़ों लोगों के साथ वह भी सुर में सुर मिलाकर सलाम इंडिया गाती रहीं। कार्यक्रम की समाप्ति तक वहां पर मौजूद रहीं युवतियों ने बताया कि कार्यक्रम बहुत शानदार रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 06:00 AM (IST)
भूटान की युवतियों ने भी इंडिया को किया सलाम
भूटान की युवतियों ने भी इंडिया को किया सलाम

अभिषेक सिंह, साहिबाबाद : दैनिक जागरण द्वारा आयोजित राष्ट्रगान देश का मान कार्यक्रम के दौरान महागुन मॉल, वैशाली में बने देशभक्तिमय माहौल ने सबका दिल जीत लिया। मॉल में पहुंचीं भूटान की दो युवतियां शॉपिग छोड़कर कार्यक्रम में शामिल हो गईं। सैकड़ों लोगों के साथ वह भी सुर में सुर मिलाकर सलाम इंडिया गीत गाने लगीं। उन्होंने कार्यक्रम की खूब सराहना करते हुए इंडिया को सलाम किया।

भूटान निवासी एडम चॉकी ने बताया कि साथी उजीन चोगन के साथ वह मॉल में शॉपिग करने के लिए आई थीं। पहली मंजिल पर वह शॉपिग कर रही थीं कि इस बीच ग्राउंड फ्लोर पर देशभक्ति वातावरण में स्कूली बच्चों को सुंदर नृत्य प्रस्तुत करते हुए देखा तो शॉपिग छोड़कर कार्यक्रम में शामिल हो गईं। वह न केवल बच्चों की प्रस्तुति देख रही थीं बल्कि उनको सपोर्ट करने के लिए तालियां बजाते हुए गीत भी गाती रहीं। सेंट टेरेसा स्कूल के बच्चों द्वारा दी गई एक से बढ़कर एक प्रस्तुति, स्कूली छात्र सार्थक द्वारा बजाए गए तबले से लेकर नन्ही आध्या झा द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य को उन्होंने दिल जीत लेनी वाली प्रस्तुति बताई है। इस बीच दोनों ने सारे जहां से अच्छा, हिदोस्तां हमारा गीत भी गाया और भारत को सलाम किया। देवाशीष में गजब का उत्साह : वैशाली निवासी छह वर्षीय दिव्यांग देवाशीष तेज बुखार होने के बाद भी दैनिक जागरण द्वारा आयोजित राष्ट्रगान देश का मान कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रगान गाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक-एक प्रस्तुतियों पर तालियां बजाकर अपनी देशभक्ति के जज्बे को दिखाया।

chat bot
आपका साथी