अयोध्या में हुआ भूमि पूजन लोनी में गूंजे जयकारे

संवाद सहयोगी लोनी अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन के अवसर पर क्षेत्र में भी राम भक्तों के चेह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:00 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:00 PM (IST)
अयोध्या में हुआ भूमि पूजन लोनी में गूंजे जयकारे
अयोध्या में हुआ भूमि पूजन लोनी में गूंजे जयकारे

संवाद सहयोगी, लोनी : अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन के अवसर पर क्षेत्र में भी राम भक्तों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। बुधवार को मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा। वहीं, लोग भी एक-दूसरे को राम मंदिर भूमि पूजन की बधाई देते दिखाई दिए। लंबे समय के बाद भूमि पूजन होने पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

लोगों ने कोरोना संकट से बचते हुए मंदिरों में शारीरिक दूरी का पालन कर कार्यक्रम आयोजित किए। राम भक्तों ने अयोध्या में मंदिर भूमि पूजन के दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों ने दिन की शुरुआत राम स्तुति की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही हवन, पूजन और कीर्तन कर भगवान श्रीराम की भक्ति में दिन गुजारा। वहीं, रात के समय लोगों ने सैकड़ों दिए जलाकर देश में हुए दीपोत्सव का हिस्सा बने। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी तिराहा स्थित देवी दुर्गा मंदिर में हवन और सुंदरकांड का पाठ किया। रात के समय लोनी तिराहा लाइट, झालर, दीप और मोमबत्ती की रोशनी से जगमगा उठा। उधर, मानव कल्याण सेवा संस्था के अध्यक्ष धर्मेद्र त्यागी ने अपने राजीव गार्डन कालोनी स्थित कार्यालय पर राम दरबार लगवाकर भजन कीर्तन का आयोजन किया। रात को 11 सौ दिए से जयश्रीराम लिखकर भूमि पूजन का जश्न मनाया।

भजन कीर्तन कर बिताया दिन : नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा और पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने गांव स्थित मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन कराया। सुबह 11 बजे से दो बजे तक कीर्तन चला। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। देर शाम करीब उन्होंने अपने कार्यालय पर 11 सौ दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया। उधर, भाजपा नेता सतपाल प्रधान ने चिरोड़ी और खड़खड़ी गांव स्थित मंदिरों पर हवन और भजन कीर्तन का आयोजन कराया। इसके साथ ही भाजपा नेता अनिल कसाना ने भी अपने आवास पर 501 दीप जलाकर राम मंदिर भूमि पूजन की खुशी मनाई। अखंड रामायण का हुआ आयोजन : राममंदिर भूमि पूजन के अवसर पर राम विहार कालोनी बंद फाटक में मंगलवार सुबह दस बजे अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह रामायण पाठ का समापन होने पर पांच बार हनुमान चालीसा का जप किया गया। वहीं, देर रात 51 सौ दीप जलाकर दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विवेक गोस्वामी, मनीष, शिवम, सिया, ममता, विक्रम, संदीप, हरी बाबू, हीरालाल आदि मौजूद रहे। 200 किलो लड्डू का प्रसाद बांटा : टीला मोड अंबेडकर कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम की आरती का पाठ किया गया। आरती के बाद दो सौ किलो लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पवन मावी, शंकर शर्मा, अभिनंदन शर्मा, पवन ठाकुर, रूबी ठाकुर, ओमी प्रधान, भूपेंद्र उपाध्याय, लीलू गुर्जर, अरुण गुर्जर आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी मावी ने देर शाम राममंदिर भूमि पूजन के अवसर पर घर और गांव में 11 सौ दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।

chat bot
आपका साथी