यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जिले में भाजपा- सपा के बीच जुबानी जंग शुरू

जासं गाजियाबाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 से पहले जिले में समाजवादी पार्टी और भाजपा के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:55 PM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जिले में भाजपा- सपा के बीच जुबानी जंग शुरू
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जिले में भाजपा- सपा के बीच जुबानी जंग शुरू

जासं, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 से पहले जिले में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच विकास के मुद्दे पर जुबानी जंग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार को साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग और साहिबाबाद विधायक ने साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाईं और सपा सरकार में प्रदेश में बिजली न आने पर बेटियों का नाम बिजली रखने की बात कही तो सपा ने इस पर पलटवार किया है।

मंगलवार को सपा कार्यालय में आयोजित एक बैठक में मीडिया को संबोधित करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप हो गए। किसान, नौजवान और युवा परेशान हैं। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि उपलब्धियां गिनाते हुए साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा दावा कर रहे हैं कि राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट तक एलिवेटेड रोड का निर्माण भाजपा ने कराया है। जबकि यह काम सपा सरकार में हुआ था, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के तीन माह बाद ही सपा नेताओं ने उसका लोकार्पण किया था, इस संबंध में सपा नेताओं पर थाने मे केस भी दर्ज हुआ था। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद हरनंदी नदी पर एक पुल का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि धोबीघाट आरओबी का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। इस बार चुनाव में सपा अपने विकास के माडल को जनता के बीच लेकर उतरेगी और दोबारा सरकार बनाएगी। शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषित किए पदाधिकारी: शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए सपा ने मंगलवार को पदाधिकारियों की सूची जारी की है। दीपक शर्मा को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाया गया है। पंकज भगत, सुरेंद्र यादव, आरिफ को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नरेश चंद सक्सेना को महासचिव, महेंद्र को कोषाध्यक्ष, सूर्यांश प्रकाश यादव, सुनील जिदल, वरदान गौड़, मो. अकरम करसार, नंदलाल चौधरी, उस्मान, अरविद राजपूत को सचिव बनाया गया है। गुरुदत्त यादव, अशोक पांचाल, देवेंद्र कौशिक, सरफराज, जाकिर, दिलीप शर्मा, सोमदत्त शर्मा और रतन प्रकाश गोस्वामी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी