लखनऊ के बाद गाजियाबाद में बीयर की बिक्री सर्वाधिक

प्रदेश में लखनऊ के बाद गाजियाबाद में बीयर की बिक्री सर्वाधिक हो रही है। आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से लखनऊ बड़ा जनपद है। प्रदेश की राजधानी भी है। इसके बाद भी जिले में बीयर की बिक्री में सर्वाधिक 106 फीसद का इजाफा होने के साथ आय भी बढ़ी है। दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू होने से भी जिले में विगत दो महीने से विदेशी और बीयर की बिक्री अधिक हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 06:48 PM (IST)
लखनऊ के बाद गाजियाबाद में बीयर की बिक्री सर्वाधिक
लखनऊ के बाद गाजियाबाद में बीयर की बिक्री सर्वाधिक

मदन पांचाल, गाजियाबाद : प्रदेश में लखनऊ के बाद गाजियाबाद में बीयर की बिक्री सर्वाधिक हो रही है। आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से लखनऊ बड़ा जनपद है। प्रदेश की राजधानी भी है। इसके बाद भी जिले में बीयर की बिक्री में सर्वाधिक 106 फीसद का इजाफा होने के साथ आय भी बढ़ी है। दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू होने से भी जिले में विगत दो महीने से विदेशी और बीयर की बिक्री अधिक हो रही है। आबकारी विभाग की रिपोर्ट से पता चला है कि हर महीने 20 से 25 लाख बीयर की केन की बिक्री हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी, राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, क्रासिग रिपब्लिक और मुरादनगर क्षेत्र में बीयर सर्वाधिक खरीदी जा रही है। युवाओं के साथ ही बुजुर्गों को भी बीयर खूब पसंद आ रही है। कानपुर और आगरा जिलों को पछाड़कर जिले में शराब की बिक्री का रिकार्ड बन रहा हैं। दीवाली पर भी पांच करोड़ की शराब की बिक्री का जनपद में पहली बार रिकार्ड बना है। शासन स्तर से जिले का आबकारी लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। अप्रैल से लेकर 22 नवंबर तक 1,485 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष बीयर बिक्री से 882 करोड़ की आय हो चुकी है। 22 दिन में 14 करोड़ की आय : बीयर की बिक्री से जिले में 22 नवंबर तक राजस्व के रूप में 14.41 करोड़ की आय हुई है। लखनऊ में 18.37 करोड़, गौतमबुद्धनगर में 13.24 करोड़, आगरा में 12.86 करोड़ और कानपुर नगर में बीयर की बिक्री से राजस्व के रूप में 9.72 करोड़ की आय हुई है।

----------

पांच जिलों में आन रिकार्ड बीयर की बिक्री का विवरण (केन में)

जनपद नवंबर 2020 नवंबर 2021

लखनऊ 22,96,672 26,80,508

गाजियाबाद 10,07,184 20,35,572

आगरा 15,77,788 19,02,502

गौतमबुद्धनगर 9,64,044 18,30,176

कानपुर 12,31,792 14,28,248

नोट: 2021 के आंकड़े 1-22 नवंबर तक के हैं।

वर्जन.. बीयर की बिक्री में सर्वाधिक इजाफा जिले में हो रहा है। पिछले वर्ष के सापेक्ष दो महीनों में लखनऊ में छह फीसद और गाजियाबाद में 106 फीसद अधिक बीयर की बिक्री दर्ज हुई है। दिल्ली बार्डर से सटी शराब की दुकानों पर अन्य क्षेत्रों से अधिक बीयर की बिक्री हो रही है। तीन दुकानों को फ्रेश बीयर बिक्री के लिए माइक्रोब्रेवरी का प्लांट लगाने का लाइसेंस दिया गया है।

-राकेश कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी।

chat bot
आपका साथी