पशु बांधने के विवाद में घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा

संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में रविवार शाम को पशु बांधने के विवाद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:35 PM (IST)
पशु बांधने के विवाद में घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा
पशु बांधने के विवाद में घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा

संवाद सहयोगी, मुरादनगर :थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में रविवार शाम को पशु बांधने के विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मां- बेटी के साथ मारपीट करके घायल कर दिया। घायल मां- बेटी ने आरोपितों के खिलाफ थाने में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के नेकपुर गांव में महिला फिरोजा अपने परिवार के साथ रहती हैं। फिरोजा के पति नुमान दूध बेचने का काम करते हैं। फिरोजा के अनुसार पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग गली में पशु बांधने का विरोध करते हैं। इस मुद्दे पर दोनों पक्ष के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है। फिरोजा के अनुसार रविवार शाम को उसका पड़ोसी शराब पीकर उनके परिवार को गाली देने लगा। महिला ने गाली- गलौज का विरोध किया तो आरोपित व उसके दोस्तों ने घर में घुसकर पीड़िता व उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट करके घायल कर दिया। पीड़िता द्वारा शोर मचाये जाने पर आरोपित वहां से भाग गए। सोमवार सुबह पीड़िता व उसके पति ने थाने जाकर आरोपितों के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी