बैंककर्मी बनकर किया फोन, उड़ाए 73 हजार

जागरण संवाददाता मोदीनगर ब्रहमपुरी कालोनी में बुजुर्ग को शातिर ठग ने 73 हजार की चपत लगा द

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:38 PM (IST)
बैंककर्मी बनकर किया फोन, उड़ाए 73 हजार
बैंककर्मी बनकर किया फोन, उड़ाए 73 हजार

जागरण संवाददाता, मोदीनगर: ब्रहमपुरी कालोनी में बुजुर्ग को शातिर ठग ने 73 हजार की चपत लगा दी। आरोपित ने खुद को बैंककर्मी बताकर बुजुर्ग से उनके खाते की जानकारी पूछी थी। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्रहमपुरी कालोनी निवासी राजपाल सिंह वन विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनका परिवार सूरत में रहता है। इन दिनों वे अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते हैं। तीन दिन पहले उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। बात करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और कहा कि उनके खाते में आधार समेत अन्य कई जानकारी अपडेट होनी है। यदि उन्होंने आज ही जानकारी अपडेट नहीं कराई तो उनका खाता बंद हो जाएगा। इसके बाद बुजुर्ग ने आधार व खाते से जुड़ी अन्य जानकारी आरोपित को बता दी। इसके बाद उनके मोबाइल पर रात में रकम निकलने का मैसेज आया। तीन बार में उनके खाते से 97 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने खाते के एटीएम कार्ड को बंद कराया। जानकारी करने पर पता चला कि जिस नंबर से काल आई थी। वह झारखंड का नंबर था। एसएचओ जयकरण सिंह ने बताया कि साइबर सेल से रिपोर्ट आने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी