बदायूं प्रकरण : बड़ी बहन के पूर्व के सहकर्मी ने किया विश्वासघात, फरार

जागरण संवाददाता साहिबाबाद (गाजियाबाद) बदायूं प्रकरण में सामने आया है कि मुस्लिम युवक को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:32 PM (IST)
बदायूं प्रकरण : बड़ी बहन के पूर्व के सहकर्मी ने किया विश्वासघात, फरार
बदायूं प्रकरण : बड़ी बहन के पूर्व के सहकर्मी ने किया विश्वासघात, फरार

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद) : बदायूं प्रकरण में सामने आया है कि मुस्लिम युवक को हिदू बताकर लोनी की युवती से शादी कराने वाला बिचौलिया पीड़िता की बड़ी बहन के साथ पूर्व में नोएडा की एक कंपनी में नौकरी कर चुका है। उस पर पुरानी जान पहचान का फायदा उठाते हुए युवक पक्ष से 80 हजार रुपये लेकर विश्वासघात करने का आरोप लगा है। वह फरार है। पीड़िता की बड़ी बहन ने फोन पर बताया कि वह अभी बदायूं में ही हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने उनकी छोटी बहन को उनके सुपुर्द किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि करीब दो साल पहले वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती थीं। वहां बदायूं के उझानी क्षेत्र के अधेड़ उम्र के एक सहकर्मी से परिचय हुआ था। उनका आरोप है कि उसने ही बिचौलिया बनकर उनकी छोटी बहन की शादी अपने पड़ोस के गांव के मुस्लिम युवक को हिदू बताकर कर कराई थी। उसने इसके लिए युवक पक्ष से 80 हजार रुपये लिए थे। वह अब तक फरार है। यह है मामला : लोनी क्षेत्र की एक युवती की आठ अक्टूबर को बदायूं के उझानी क्षेत्र के गांव के युवक से हिदू रीति-रिवाज (फेरे व जयमाल) से हुई थी। युवक के घर पर हुई शादी में युवती की बड़ी बहन, बहनोई व तीन अन्य रिश्तेदार शामिल हुए। सोमवार को युवती ने बड़ी बहन को फोन करके आरोप लगाया कि उसकी जिस युवक से शादी हुई है वह मुस्लिम है। उसे बंधक बनाकर रखा गया है। पति के दो भाई उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। विरोध करने पर उसे मारते-पीटते हैं। इस पर उसकी बड़ी बहन ने बदायूं पहुंचकर पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की थी।

chat bot
आपका साथी