पंखे से लटका मिला आटो चालक का शव

संवाद सहयोगी लोनी थाना लोनी बार्डर क्षेत्र की संगम विहार कालोनी में शनिवार सुबह आटो चालक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:29 PM (IST)
पंखे से लटका मिला आटो चालक का शव
पंखे से लटका मिला आटो चालक का शव

संवाद सहयोगी, लोनी : थाना लोनी बार्डर क्षेत्र की संगम विहार कालोनी में शनिवार सुबह आटो चालक का शव मकान के प्रथम तल पर पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

50 वर्षीय प्रेम कुमार पत्नी और बेटे राहुल के साथ संगम विहार कालोनी में रहते थे। वह आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। लोगों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। जिसके चलते अक्सर घर में कलह होता था। शुक्रवार रात वह प्रथम तल पर बने कमरे में सोने गए थे। शनिवार सुबह उन्हें दुपट्टे की सहायता से पंखे से लटकता देख स्वजन की चीख निकल गई। शोर मचने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बार्डर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में नशे के चलते अक्सर गृह क्लेश होने की बात प्रकाश में आई है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी