बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को पीटा

थाना साहिबाबाद क्षेत्र की एक कॉलोनी में दबंगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक की घर में घुसकर पिटाई की। पीड़ित के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Jul 2018 08:26 PM (IST) Updated:Mon, 09 Jul 2018 08:26 PM (IST)
बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को पीटा
बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को पीटा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दबंगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक की घर में घुसकर पिटाई की। पीड़ित के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

साहिबाबाद की एक कॉलोनी में पीड़ित युवक अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर लौट रहा था। गली में सुशील नाम का एक युवक उनकी बहन से छेड़छाड़ कर रहा था। उन्होंने विरोध किया तो आरोपित युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद आरोपित सुशील अपने दोस्त पुष्पेंद्र, पवन, और राम फूल के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और चारों ने युवक की लाठी डंडों से पिटाई की। पीड़ित को घायल कर आरोपित युवक वहां से फरार हो गए। परिजनों ने उमेश को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी