बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर मनचलों ने बुजुर्ग पिता को चाकू मारा

खोड़ा थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में सोमवार रात बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बुजुर्ग पिता को मनचलों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी ने खोड़ा थाने में दो युवकों को नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व हत्या का प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कुछ को हिरासत में लेकर अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। वारदात के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 09:00 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 09:00 PM (IST)
बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर मनचलों ने बुजुर्ग पिता को चाकू मारा
बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर मनचलों ने बुजुर्ग पिता को चाकू मारा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद): खोड़ा थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में सोमवार रात बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बुजुर्ग पिता को मनचलों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी ने खोड़ा थाने में दो युवकों को नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व हत्या का प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। वारदात के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।

पीड़ित युवती खोड़ा की एक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती हैं। पीड़ित परिवार के मुताबिक सोमवार देर रात कालोनी में ही रहने वाले पवन और करन घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे। युवती के 60 वर्षीय पिता ने इसका विरोध किया तो दोनों वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद पवन और करन अपने पांच साथियों को लेकर युवती के घर पहुंचे। इस दौरान आरोपितों ने युवती के पिता पर हमला कर चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। वारदात कर सभी फरार हो गए। अस्पताल में हालत गंभीर : वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके दाएं व बाएं पैर में एक और सिर से वार किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार 24 घंटे बाद उनकी हालत में सुधार हो सकेगा।

खोड़ा में असुरक्षित महसूस कर रहा परिवार : छेड़छाड़ पीड़ित युवती ने खोड़ा थाने में करन और पवन को नामजद करते हुए पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी आरोपितों पर हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपित फरार है। पीड़ित परिवार का कहना है कि फरार आरोपित उन पर हमला कर सकते हैं। परिजनों ने पुलिस से सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

बयान :

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहे हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- धर्मेंद्र कुमार, खोड़ा थाना प्रभारी

पहले भी हुई हैं इस तरह की घटनाएं

29 अगस्त : साहिबाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो भाइयों ने मारपीट की

22 जुलाई : वसुंधरा में बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में दो युवकों ने मां को पीटा

10 जुलाई : खोड़ा में छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट, 10 पर रिपोर्ट दर्ज

04 जून : खोड़ा में युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

28 मई : खोड़ा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी के भाई से मारपीट

chat bot
आपका साथी