दिल्ली पुलिस के एएसआइ ने मारी थी चाचा-भतीजे को टक्कर

जागरण संवाददाता इंदिरापुरम राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ (पूर्व में 24) पर रविवार रात अभय खंड क्षे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:44 PM (IST)
दिल्ली पुलिस के एएसआइ ने मारी थी चाचा-भतीजे को टक्कर
दिल्ली पुलिस के एएसआइ ने मारी थी चाचा-भतीजे को टक्कर

जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ (पूर्व में 24) पर रविवार रात अभय खंड क्षेत्र में साई मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार हो गया है। उसकी पहचान दिल्ली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआइ) अनिल कुमार के रूप में हुई है।

इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया है कि घायलों के स्वजन ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की गई। कार चालक दिल्ली पुलिस के मुख्यालय में तैनात एएसआइ अनिल कुमार निवासी नीति खंड हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शराब पीकर कार चलाने का आरोप: घायलों के स्वजन ने चालक पर शराब पीकर कार चलाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि कार से शराब की बोतल और गिलास में शराब रखी थी। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह है मामला: चिपियाना खुर्द गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले सतवीर भतीजे सौरभ के साथ रविवार रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में एनएच-नौ पर अभय खंड क्षेत्र में साई मंदिर के पास कार सवार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी थी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

chat bot
आपका साथी