हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

बार्डर थाना इलाके की सरस्वती विहार कालोनी में डेढ़ माह पूर्व मामूली विवाद के दौरान युवक पर फाय¨रग करने वाले आरोपित को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपित को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है। बता दें कि सरस्वती विहार कालोनी में दो अक्टूबर को महेश और विपिन निवासी सरस्वती विहार का कालोनी निवासी गुड्डू से विवाद हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:37 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:37 PM (IST)
हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार
हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, लोनी : बार्डर थाना इलाके की सरस्वती विहार कालोनी में डेढ़ माह पूर्व मामूली विवाद के दौरान युवक पर फाय¨रग करने वाले आरोपित को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपित को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है। बता दें कि सरस्वती विहार कालोनी में दो अक्टूबर को महेश और विपिन निवासी सरस्वती विहार का कालोनी निवासी गुड्डू से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान दोनों ने गुड्डू को जान से मारने की नियत से फाय¨रग कर दी थी। गोली उसकी नाबालिग बहन की टांग में लगी थी। पीड़ित ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लोनी बार्डर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि देर रात मुखबिर की सूचना पर विपिन को कालोनी के मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुकेश को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।

chat bot
आपका साथी