रैन बसेरे में की गई 100 लोगों में ठहरने की व्यवस्था

आपदा से बचने के लिए अधिकारियों ने नगर पालिका के रैन बसेरे (शेल्टर हाउस) में सौ लोगों के ठहरने की व्यवस्था की है। यहां रूकने वालों के अलावा आसपास की कालोनियों के लोगों को भी खाना वितरित किया जा रहा है। अधिकारी आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना के तहत बनाए गए फ्लैटों में भी लोगों को रोकने की व्यवस्था कराने में लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:04 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:04 AM (IST)
रैन बसेरे में की गई 100 लोगों में ठहरने की व्यवस्था
रैन बसेरे में की गई 100 लोगों में ठहरने की व्यवस्था

संवाद सहयोगी, लोनी : आपदा से बचने के लिए अधिकारियों ने नगर पालिका के रैन बसेरे (शेल्टर हाउस) में सौ लोगों के ठहरने की व्यवस्था की है। यहां रुकने वालों के अलावा आसपास की कालोनियों के लोगों को भी खाना वितरित किया जा रहा है। अधिकारी आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना के तहत बनाए गए फ्लैटों में भी लोगों को रोकने की व्यवस्था कराने में लगे हैं। फ्लैटों में सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि एनसीआर से अपने घरों को लौट रहे लोगों के लिए नगर पालिका के रैन बसेरे रोकने का इंतजाम किया गया है। तीन मंजिला रैन बसेरे में सौ लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां ठहरने वाले लोगों को दोनों समय का खाना, चाय और सोने के लिए बिस्तर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आसपास की कालोनियों के जरूरतमंद लोगों को भी रैन बसेरे से खाना वितरित किया जा रहा है। फिलहाल रैन बसेरे में लखनऊ और बुलंदशहर के दो परिवार रुके हुए हैं।

-------

फ्लैटों में होगी ठहरने की व्यवस्था: उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम ने बताया कि आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना के तहत सैकड़ों फ्लैट बन कर तैयार हैं। इन फ्लैटों को फिलहाल आवंटियों को नहीं दिया गया है। फ्लैटों में लोगों को रोकने की व्यवस्था की जा रही है। फ्लैटों का सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। रैन बसेरे में लोगों की संख्या पूरी होने के बाद लोगों को आविप के फ्लैटों में रोका जाएगा। साथ ही उनके खाने की व्यवस्था की जाएगी।

chat bot
आपका साथी