देहात में हथियार सप्लाई करने वाले दो दबोचे

देहात में हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपितों को भोजपुर पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। आरोपितों के कब्जे से पांच तमंचे दो पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। इनका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपित काफी समय से इस गौरखधंधे में लिप्त चल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:59 PM (IST)
देहात में हथियार सप्लाई करने वाले दो दबोचे
देहात में हथियार सप्लाई करने वाले दो दबोचे

संवाद सहयोगी, मोदीनगर : देहात में हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपितों को भोजपुर पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। आरोपितों के कब्जे से पांच तमंचे, दो पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। इनका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपित काफी समय से इस गोरखधंधे में लिप्त चल रहे हैं।

भोजपुर थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित गांव नाहली के शाकिब व वाहिद हैं, जबकि उनका साथी मेरठ के लिसाड़ी गेट का कासिफ अभी फरार है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के मकान आसपास में ही हैं। शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपित नाहली में हथियार लेकर आ रहे हैं। तुरंत टीम को भेजकर नाहली मार्ग पर चेकिग शुरू कराई गई। जैसे ही आरोपित वहां पहुंचे तो पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया और थाने ले आए। इस बीच कासिफ जंगलों से होते हुए फरार हो गया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे कासिफ से ही हथियार खरीदकर यहां भोजपुर क्षेत्र में लाकर बेचते थे। प्रत्येक हथियार की बिक्री पर उन्हें कमीशन मिलता था। पिछले कई महीनों से वे इसी काम में लगे थे। इतना ही नहीं, मौका मिलने पर वे मेरठ से मिले दाम से दोगुने दाम पर हथियार बेच देते थे। वहां से मिली राशि को आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

तमंचे का दाम पांच हजार, पिस्टल का 25 हजार : पुलिस के अनुसार, आरोपित तमंचे को पांच हजार में और पिस्टल को 25 हजार में बेचते थे, जबकि मेरठ से ये तमंचा तीन हजार व पिस्टल 20 हजार में उन्हें मिलता था। इसी से इनका गुजारा चल रहा था। ये आन डिमांड हथियारों की सप्लाई करते थे। 40 प्रतिशत रकम पहले और बाकि हथियार की डिलीवरी पर लेते थे।

पुलिस के रडार पर हथियार के खरीदार : जिन लोगों को आरोपितों ने हथियार बेचे थे। वे भी पुलिस के रडार पर हैं। कई लोगों के नाम पूछताछ में सामने आए हैं। उनकी सूची पुलिस ने तैयार की है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी।

chat bot
आपका साथी