तीरंदाजी में संचिता ने जीते दो स्वर्ण पदक

तीरंदाजी में संचिता ने जीते दो स्वर्ण पदकतीरंदाजी में संचिता ने जीते दो स्वर्ण पदकतीरंदाजी में संचिता ने जीते दो स्वर्ण पदक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 09:08 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 09:08 PM (IST)
तीरंदाजी में संचिता ने जीते दो स्वर्ण पदक
तीरंदाजी में संचिता ने जीते दो स्वर्ण पदक

जागरण संवाददाता, वसुंधरा :वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा संचिता तिवारी ने मध्य प्रदेश में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद में 13 से 17 नवंबर तक आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया था। इस प्रतियोगिता में 13 राज्यों के सैकड़ों शानदार तीरंदाजों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ¨सगल और फाइव राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजियाबाद की संचिता तिवारी ने शानदार निशाना साधते हुए दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। संचिता की उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ अमिता चौहान और प्रधानाचार्य भावना कुलश्रेष्ठ ने उनको बधाई दी है। इसके साथ ही संचिता की सफलता के लिए उनके कोच लोकेश चंद्र को भी सम्मान दिया गया है। कोच लोकेश ने बताया है कि इससे पहले भी संचिता प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में जिले और विद्यालय का नाम रोशन कर चुकी हैं। संचिता बीते कई सालों से तीरंदाजी की शानदार खिलाड़ी बनी हुई हैं।

chat bot
आपका साथी