बनी, निरस्त हुई और बन गई भाजयुमो की महानगर कार्यकारिणी

जासं गाजियाबाद भाजपा ने शुक्रवार शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर कार्यकारिणी घ्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:44 PM (IST)
बनी, निरस्त हुई और बन गई भाजयुमो की महानगर कार्यकारिणी
बनी, निरस्त हुई और बन गई भाजयुमो की महानगर कार्यकारिणी

जासं, गाजियाबाद: भाजपा ने शुक्रवार शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर कार्यकारिणी घोषित कर दी। जिले की तरह महानगर की सूची जारी होते ही विवाद हो गया। कई भाजपाइयों ने फेसबुक पर विरोध जताते हुए पार्टी के नियमों का उल्लंघन कर पांच नए पद सृजित करने का आरोप लगाया। विवाद तब और बढ़ गया जब सदस्य बनाए गए विष्णुदीप गर्ग ने वैश्य समाज से एक ही नाम शामिल करने की बात कह तुरंत इस्तीफा भी दे दिया। शुक्रवार शाम को दोबारा पहले से तय 31 पदाधिकारियों की सूची जारी हुई।

-------

31 पदाधिकारी ही रहेंगे

भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविदर सोम का कहना है कि कार्यकारिणी में अधिक पदाधिकारियों की जानकारी मिलते ही उन्होंने भाजपा के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा से बातचीत की थी। समीक्षा के बाद इसे संशोधित कर दिया गया है। बीते हफ्ते ओबीसी मोर्चा में भी चार अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति की गई थी। ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरदीप पाल ने बताया कि ये पद निरस्त कर दिए हैं। बाकी मोर्चों की भांति ओबीसी मोर्चा में भी 31 पदाधिकारी रहेंगे। इसके बाद संजीव शर्मा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि योग्य कार्यकर्ता जो पदाधिकारी बनने से रह गए है, उन सभी का जल्द समायोजन कराएंगे।

--------

इन्हें मिला पद

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सचिन डेढा ने बताया कि आशीष चौधरी, मोनू त्यागी, जयकरण यादव, आशुतोष शर्मा, विनीत चौधरी व राम त्यागी को उपाध्यक्ष, संदीप चौधरी व नितिन शर्मा को महामंत्री, गोपाल शिशोदिया, राहुल सिंह, दीपक शर्मा, संजय सिंह व राहुल मावी को मंत्री, शिवम डागर को मीडिया प्रभारी, ओम राजपूत को कार्यालय प्रभारी, सौरभ त्यागी को इंटरनेट मीडिया प्रभारी और संयम कोहली को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही विनीत बेनीवाल, धनंजय शर्मा, हरीश कुमार, आदित्य पाल, आकाश घिघान, गौरव यादव, कपिल मावी, अमित कल्याणी, डा. आकाश सैनी, शैलेंद्र सिंह और गौरव सोलंकी के साथ अभिजीत मुखर्जी को सदस्य बनाया गया है। विष्णुदीप के इस्तीफा देने के बाद उनके स्थान पर अभिजीत मुखर्जी को शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी