शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगने पर लोगों में गुस्सा

राजनगर एक्सटेंशन में डलावघर बंद होने के बाद सड़कों पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:57 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:57 PM (IST)
शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगने पर लोगों में गुस्सा
शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगने पर लोगों में गुस्सा

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : राजनगर एक्सटेंशन में डलावघर बंद होने के बाद सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा नजर आ रहा है। बुधवार को ट्रांस हिडन के लोगों में कूड़े के लेकर भारी गुस्सा देखा गया। कड़कड़ माडल के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

नगर निगम ने राजनगर एक्सटेंशन में निजी कंपनी को डलावघर का ठेका दिया था। एक्सटेंशन के लोगों ने डलाव घर का विरोध कर इसे बंद करा दिया। इसके बाद नगर निगम द्वारा डोर टू डोर तो कूड़ा उठाया जा रहा है, लेकिन डलावघर बंद होने पर कूड़े को जगह-जगह सड़क पर ही फेंका जा रहा है। ट्रांस हिडन कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट पर कूड़ा डालने की जगह नहीं बची है। ऐसे में निगम के कर्मचारी जगह-जगह कूड़ा डाल रहे हैं। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। कूड़े से उत्पन्न दुर्गध से बचने के लिए लोग अपने घरों की खिड़कियों को बंद करके रखते हैं।

शालीमार गार्डन, कौशांबी, इंदिरापुरम, मोहन नगर, शहीदनगर, भौपुरा, राजेंद्र नगर, वसुंधरा सेक्टर 19 के पीछे, वैशाली सेक्टर छह के मुख्य मार्ग जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगने के विरोध में कड़कड़ माडल के लोगों ने एकत्रित होकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने खराब लाइटों को ठीक कराने की भी मांग की। मौके पर पवन दीक्षित, अमित राघव, आकाश राघव, अरुण तोमर, नरेश पाल, चेतन राणा, अंकित राघव, प्रमोद यादव, राम सज्जन, बादल कुमार, शीतल कुमार, उमेश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी