खोड़ा पुश्ता रोड पर लगा भयंकर जाम, एंबुलेंस फंसीं

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरना के कारण रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:54 PM (IST)
खोड़ा पुश्ता रोड पर लगा भयंकर जाम, एंबुलेंस फंसीं
खोड़ा पुश्ता रोड पर लगा भयंकर जाम, एंबुलेंस फंसीं

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरना के कारण रविवार को यूपी गेट होकर दिल्ली आवाजाही नहीं हुई। इसकी वजह से खोड़ा पुश्ता रोड पर भयंकर जाम रहा। इसमें एंबुलेंस भी फंसी रहीं। मरीजों को दिक्कत हुई। राहगीर परेशान हुए।

यूपी गेट पर 28 नवंबर से धरना चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का संपर्क मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कब्जा है। वाहनों को अन्य सीमाओं से दिल्ली भेजा जा रहा है। रविवार को खोड़ा-दिल्ली सीमा पर वाहनों का दबाव अधिक रहा। इस कारण सुबह से रात तक खोड़ा पुश्ता रोड पर जाम रहा। चंद मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों को आधे से एक घंटे का समय लगा। इससे उनका ईंधन और समय बर्बाद हुआ। वहीं, ध्वनि व वायु प्रदूषण रहा।

---------

मरीज हुए परेशान : यूपी गेट से होकर काफी संख्या में एंबुलेंस दिल्ली से आना-जाना करती थीं। रास्ता बंद होने से उन्हें अन्य सीमाओं से आवाजाही करनी पड़ रही है। रविवार को खोड़ा पुश्ता रोड पर कई एंबुलेंस फंसीं रहीं। इसमें सवार मरीजों को दिक्कत हुई। हालांकि लोगों ने एंबुलेंस को रास्ता देने का प्रयास किया, मगर वाहनों का दबाव अधिक होने से दिक्कत हुई। यातायात पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि यूपी गेट पर धरना की वजह से रूट डायवर्जन किया गया है।

chat bot
आपका साथी