घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट का आरोप

जासं साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कालोनी की महिला का आरोप है कि उनके पति घर के बाह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 08:56 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 08:56 PM (IST)
घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट का आरोप
घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट का आरोप

जासं, साहिबाबाद : थाना क्षेत्र की एक कालोनी की महिला का आरोप है कि उनके पति घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान पड़ोसी तेज रफ्तार से उनकी ओर कार चलाकर पहुंचा। उन्होंने विरोध किया तो उसने आपने साथियों को बुला लिया। सभी उनके घर में घुस गए। पति व उनकी पिटाई कर दी। उनके साथ छेड़खानी की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस पर हमलावर फरार हो गए। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी