दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप, शिकायत

जासं टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न कर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 08:20 PM (IST)
दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप, शिकायत
दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप, शिकायत

जासं, टीला मोड़ : थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसकी पुलिस से शिकायत की है।

महिला ने बताया है कि 15 जनवरी 2020 को उनकी शादी हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर पति, ननद, सास और ससुर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उनकी पिटाई करते हैं। शादी के पांच माह बाद पता चला है कि उनके पति पहले से शादी शुदा थे। उन्हें व उनके स्वजनों को धोखा देकर शादी की है। उन्होंने इसकी टीला मोड़ थाना में शिकायत दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामले की शिकायत ट्विटर के जरिये पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंची है। पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन प्रवीण कुमार ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी