दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन दोपहर तक रही बंद

जागरण संवाददाता गाजियाबाद गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली से गाजियाबाद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:09 PM (IST)
दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन दोपहर तक रही बंद
दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन दोपहर तक रही बंद

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली से गाजियाबाद से आने वाले वाहनों के लिए हाईवे की सभी लेन बंद कर दी गई थी। बुधवार को यातायात सामान्य होने की बात सुनकर दिल्ली की ओर से काफी संख्या में वाहन गाजीपुर बार्डर-यूपी गेट हाईवे से होते हुए पहुंच गए। लेन न खुलने से सैंकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे रहे। दोपहर करीब 12.30 बजे एक लेन खोलकर यातायात को सुचारू किया गया।

यूपी गेट पर दिल्ली जाने के लिए रास्ते करीब दो माह से बंद हैं। एक लेन पर किसानों ने अपने तंबू के साथ ही आंदोलन स्थल का मंच लगा रखा है। गणतंत्र दिवस पर परेड के बाद किसान ट्रैक्टर परेड को लेकर हजारों की संख्या में किसान यहां पहुंच गए, जिसके चलते दिल्ली से आने वाले वाहनों के लिए भी गाजीपुर बार्डर-यूपी गेट हाईवे की सभी लाइनों को बंद कर दिया था। गणतंत्र दिवस पर दिनभर सभी लेन बंद रहने के बाद बुधवार को सुबह यह हाईवे खुलना था, लेकिन एहतियात के तौर पर इसे बंद रखा गया। इस बीच दिल्ली पुलिस भारी संख्या में यहां मौजूद रही। गाजियाबाद की ओर आने-जाने वाले वाहन काफी संख्या में यहां एकत्र हो गए। दोपहर करीब 12.30 बजे यहां एक लेन को वाहनों के लिए खोल दिया गया, जबकि बाकी दो लेन बंद रहीं।

chat bot
आपका साथी