जिले की समस्त औद्योगिक इकाइयां सेवायोजन पोर्टल पर होंगी पंजीकृत

जनपद की सभी औद्योगिक इकाइयों को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:39 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:39 PM (IST)
जिले की समस्त औद्योगिक इकाइयां सेवायोजन पोर्टल पर होंगी पंजीकृत
जिले की समस्त औद्योगिक इकाइयां सेवायोजन पोर्टल पर होंगी पंजीकृत

जासं, गाजियाबाद : जनपद की सभी औद्योगिक इकाइयों को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। इससे आवश्यकता होने पर उद्योगों में कुशल कारीगरों को आसानी से रोजगार मिल सकेगा। वहीं उद्यमियों को भी आसानी से कुशल व अकुशल कामगारों को तलाशने में समस्या नहीं होगी।

मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल के आदेश पर जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों को एकीकृत सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत किया जाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए सभी उद्यमियों को अपनी औद्योगिक इकाई को एकीकृत सेवायोजन पोर्टल ह्यद्ग2ड्ड4श्रद्भड्डठ्ठ.ह्वश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर पंजीकृत करना होगा। इससे पंजीकरण के बाद औद्योगिक ईकाई व प्रतिष्ठान को आवश्यकता पड़ने पर कुशल व अकुशल कामगार आसानी से मिल सकेंगे। वहीं सेवायोजना कार्यालय में पंजीकृत कामगारों को आसानी से रोजगार भी उपलब्ध होगा। इससे सेवायोजन की उपयोगिता बढ़ने के साथ ही कुशल व अकुशल कामगारों को रखने के लिए जरूरी छानबीन भी नहीं करनी होगी। यहां पंजीकृत कामगार का पूरा बायोडाटा सरकारी पोर्टल पर दर्ज होगा। इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र की ओर से सभी औद्योगिक इकाइयों व प्रतिष्ठान के मालिकान से कहा गया है कि वह अपनी औद्योगिक ईकाई को एकीकृत सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के साथ ही जिला उद्योग केंद्र को सूचित करें। सभी पंजीकृत औद्योगिक ईकाई व प्रतिष्ठानों से कहा गया है कि वह सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करा लें। इसका लाभ उद्यमियों के साथ ही पंजीकृत बेरोजगारों को बड़े पैमाने पर आसानी से रोजगार मिल सकेगा। उद्यमियों को भी कुशल व अकुशल कामगार तलाशने में समय नहीं लगेगा।

- बीरेंद्र कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र

chat bot
आपका साथी