अजय शर्मा बने भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक

जागरण संवाददाता गाजियाबाद अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार अपनी टी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:11 PM (IST)
अजय शर्मा बने भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक
अजय शर्मा बने भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार अपनी टीम को मजबूत कर रही है। इसके तहत बृहस्पतिवार देर रात भाजपा ने विभिन्न विभागों की प्रदेश टीम की घोषणा की है। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान और डॉ. अशोक नागर को राजनैतिक प्रतिपुष्टि एवं प्रतिक्रिया विभाग का प्रदेश संयोजक बनाया है।

-------

प्रदेश में बढ़ रहा जिले का प्रतिनिधित्व भाजपा की प्रदेश टीम में गाजियाबाद जिले का प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार रात जारी हुई सूची से पहले पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। कुछ दिन पूर्व रुचि गर्ग, अशोक मोंगा व संजय कश्यप को अलग-अलग प्रकोष्ठों में प्रदेश की बागडोर की सौंपी गई थी। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक बने अजय शर्मा इससे पहले क्षेत्रीय सचिव रह चुके हैं। हाल में कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों के बच्चों के लिए उन्होंने हमारा परिवार पहल शुरू की थी। कार्यकर्ताओं में लोकप्रियता के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

------

नीतियों पर होगी स्पष्ट राय राजनैतिक प्रतिपुष्टि एवं प्रतिक्रिया विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. अशोक नागर प्रदेश कार्य समिति सदस्य हैं और पूर्व में एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और क्षेत्रीय मंत्री रह चुके हैं। डॉ. नागर ने कहा कि उनके विभाग का काम पार्टी प्रवक्ताओं को सरकार की नीति व मसौदों के बारे में पूरी जानकारी देकर प्रशिक्षित करना है ताकि वे मीडिया के माध्यम से स्पष्ट राय दे सकें।

chat bot
आपका साथी