जहग-जगह जल रहे कूड़े से बिगड़ रही हवा की सेहत

जागरण संवाददाता साहिबाबाद शहर में जगह-जगह जलता कूड़ा हवा की सेहत को खराब कर र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:19 PM (IST)
जहग-जगह जल रहे कूड़े से बिगड़ रही हवा की सेहत
जहग-जगह जल रहे कूड़े से बिगड़ रही हवा की सेहत

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : शहर में जगह-जगह जलता कूड़ा हवा की सेहत को खराब कर रहा है। शहर में कूड़ा जलने के मामलों पर लगाम नहीं लग रही है। रविवार को भी जगह-जगह कूड़ा जलता रहा। लोगों ने जलते कूड़े की फोटो ट्वीट कर निगम में शिकायत की। रविवार को एक्यूआइ 350 दर्ज किया गया, जिले में लोनी सबसे अधिक प्रदूषित रहा। एनसीआर में अक्टूबर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू किया गया है। पहले ही दिन से ही जिम्मेदार विभाग ग्रेप को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। ग्रेप के प्रति उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(यूपीपीसीबी) के अधिकारी का रवैया भी उदासीन रहा है। ग्रेप से पहले जिले में प्रदूषण फैलाने वाले 10 हाट स्पाट चिह्नित किए गए थे। टूटी सड़कें, धूल उड़ने, जाम, निर्माण कार्य, कूड़ा जलाने, औद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण के आधार पर इन स्थानों को हाट स्पाट बनाया गया था। डीएम ने 18 विभागों को नोटिस जारी कर प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये थे। नगर निगम सड़कों पर छिड़काव तो करा रहा है लेकिन निगम की यह कार्रवाई नाकाफी है। रविवार को हिडन विहार, हिडन नहर मार्ग व वैशाली में कूड़ा जलाया गया। शिकायत के बाद भी निगम ने कार्रवाई नहीं की।

होती है आंखों में जलन : रविवार सुबह वायुमंडल में धुंध छाई हुई थी। लोगों ने आंखों में जलन महसूस की। शहर में जगह-जगह निर्माण सामग्री खुले में रखी हुई है। प्रदूषण फैला रही इकाइयों को प्रशासन की कार्रवाई का डर नहीं है। अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। प्रदूषण के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। डाक्टर सांस के मरीजों को घर के भीतर भी एन 95 मास्क लगाने की नसीहत दे रहे हैं। पांच दिन में प्रदूषण की स्थिति :

दिन एक्यूआइ

24 नवंबर : 367

25 नवंबर : 362

26 नवंबर : 374

27 नवंबर : 366

28 नवंबर : 350 शाम चार बजे जिले में क्षेत्रवार एक्यूआइ

क्षेत्र : एक्यूआइ

वसुंधरा : 342

इंदिरापुरम : 325

संजय नगर : 317

लोनी : 416 शाम चार बजे जिलेवार एक्यूआइ

जिला : एक्यूआइ

गाजियाबाद : 350

फरीदाबाद : 411

ग्रेटर नोएडा : 344

गुरुग्राम : 371

नोएडा : 362

दिल्ली : 404

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रदूषण फैलाने वालों पर नजर रख रहा है। उनकी संस्तुति पर प्रशासन द्वारा जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

- उत्सव शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

chat bot
आपका साथी