बोरे में बंद मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

संवाद सहयोगी लोनी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी कटैया गांव में शनिवार सुबह सड़क किनारे झाडि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:41 PM (IST)
बोरे में बंद मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
बोरे में बंद मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

संवाद सहयोगी, लोनी : कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी कटैया गांव में शनिवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव बोरे में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला देखने में गर्भवती प्रतीत हो रही थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

सुबह करीब साढ़े छह बजे गढ़ी गांव के लोगों ने पुलिस को झाड़ियों में पड़े सफेद रंग के बोरे में शव होने की आशंका जताते हुए सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे को कब्जे में लेकर खुलवाया। बोरे से महिला का शव बरामद होने पर आसपास सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे। प्राथमिक जांच में महिला देखने में गर्भवती प्रतीत हो रही थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आस पास के थाने में शव के फोटो और अन्य विवरण भेजा जा रहा है। मृतका की शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी