आदित्य प्रजापति बने मोदीनगर एसडीएम

आदित्य प्रजापति के मोबाइल नंबर 9450266195 पर लोग अपनी परेशानियों के संबंध में वार्ता कर सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:26 PM (IST)
आदित्य प्रजापति बने मोदीनगर एसडीएम
आदित्य प्रजापति बने मोदीनगर एसडीएम

फोटो जीपीजी : 8 एसडीएम आदित्य प्रजापति

- मोदीनगर पटाखा फैक्ट्री कांड के बाद हुई कार्रवाई

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : मोदीनगर में पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड में कई लोगों की मौत की घटना के बाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बुधवार को एसडीएम मोदीनगर सौम्या पांडेय को चार्ज से हटा दिया। उनके स्थान पर अपर नगर मजिस्ट्रेट आदित्य प्रजापति को मोदीनगर का नया एसडीएम बनाया गया है। सौम्या पांडेय को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जिला मुख्यालय नियुक्त किया गया है।

रविवार को मोदीनगर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पूर्व में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी। इसके बाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने मोदीनगर एसडीएम को चार्ज से हटा दिया। उनके स्थान पर आदित्य प्रजापति को नया एसडीएम बनाया गया है। आदित्य प्रजापति पूर्व में सदर और लोनी तहसील के भी एसडीएम रह चुके हैं। वर्तमान में वह अपर नगर मजिस्ट्रेट के चार्ज पर थे। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि आदित्य प्रजापति द्वारा मोदीनगर तहसील के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां व कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। आदित्य प्रजापति के मोबाइल नंबर 9450266195 पर लोग अपनी परेशानियों के संबंध में वार्ता कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी