शनिवार रात हुई बरसात से मौसम हुआ सुहावना

संवाद सहयोगी मोदीनगर शनिवार रात तीन से चार घंटे हुई बरसात के बाद रविवार को मौसम स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:17 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:02 AM (IST)
शनिवार रात हुई बरसात से मौसम हुआ सुहावना
शनिवार रात हुई बरसात से मौसम हुआ सुहावना

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

शनिवार रात तीन से चार घंटे हुई बरसात के बाद रविवार को मौसम सुहावना होगया। तापमान में भी कई डिग्री तक कमी देखी गई। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल था। कूलर, पंखे, एसी में भी राहत नहीं मिल रही थी। शनिवार रात को आंधी आई और बरसात होने लगी। तीन से चार घंटे तक जबरदस्त बरसात हुई। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई।तापमान में भी काफी गिरावट आई। रविवार को न्यूनतम तामपान 26 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम में राहत बनी थी। हालांकि दोपहर के समय धूप निकल गई। लेकिन, बरसात के बाद मौसम में हुई ठंडक होने से धूप की तपिश का लोगों को एहसास नहीं हुआ।

बरसात के बाद गलियों में हो गई कीचड़: वहीं, बरसात के बाद शहर की देवेंद्रपुरी, शिवपुरी, महेंद्रपुरी,आदर्शनगर, गोविदपुरी समेत तमाम कॉलोनियों में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए मार्गो पर कीचड़ हो गई। पैदल चलने के लायक भी जगह नहीं बची थी। इन पर दोपहिया वाहन सवार फिसलकर घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी