अनलॉक का उल्लंघन करने वाले 160 लोगों पर कार्रवाई

जासं गाजियाबाद अनलॉक टू के नियमों का उल्लंघन करने वाले 160 लोगों का बुधवार पुलिस ने चाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:32 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:32 PM (IST)
अनलॉक का उल्लंघन करने वाले 160 लोगों पर कार्रवाई
अनलॉक का उल्लंघन करने वाले 160 लोगों पर कार्रवाई

जासं, गाजियाबाद : अनलॉक टू के नियमों का उल्लंघन करने वाले 160 लोगों का बुधवार पुलिस ने चालान किया। जबकि पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अनलॉक टू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोरोना फ्लाइंग स्क्वॉयड का गठन किया है। क्लाइंग स्क्वॉयड 24 घंटे लोगों पर निगरानी रखेगी। जो लोग मास्क नही लगा रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोग दोपहिया वाहन पर तीन लोग सवार होकर चल रहे। ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी