संपत्ति के लालच में महंत की गद्दी पर कब्जे का आरोप

जासं गाजियाबाद दिल्ली गेट स्थित प्राचीन देवी मंदिर में महंत की गद्दी को लेकर विवाद बढ़ गया है। मामला अब जिलाधिकारी के कार्यालय तक पहुंच गया है। आरोप है कि मंदिर में महंत की गद्दी पर संपत्ति के लालच में गिरिशानंद गिरी को महंत बनाने का आरोप लगा है। इस संबंध में खुद को महंत की गद्दी का वास्तविक उत्तराधिकारी बताने वाले महंत लाखन गिरी ने शिकायती पत्र दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 10:18 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 10:18 PM (IST)
संपत्ति के लालच में महंत की गद्दी पर कब्जे का आरोप
संपत्ति के लालच में महंत की गद्दी पर कब्जे का आरोप

जासं, गाजियाबाद: दिल्ली गेट स्थित प्राचीन देवी मंदिर में महंत की गद्दी को लेकर विवाद बढ़ गया है। मामला अब जिलाधिकारी के कार्यालय तक पहुंच गया है। आरोप है कि मंदिर में महंत की गद्दी पर संपत्ति के लालच में गिरिशानंद गिरी को महंत बनाने का आरोप लगा है। इस संबंध में खुद को महंत की गद्दी का वास्तविक उत्तराधिकारी बताने वाले महंत लाखन गिरी ने शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने विवाद के चलते मंदिर की देखभाल एवं नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से किसी उच्चाधिकारी को नियुक्त करने की मांग की गई है।

महंत लाखन गिरी ने बताया कि मंदिर और मठ के विकास के लिए गठित पंजीकृत समिति के वह प्रारंभ से ही सचिव हैं। पिछले माह मंदिर में महंत की गद्दी पर आसीन महंत परमानंद गिरी का निधन हो गया। इसके बाद कुछ लोग मंदिर पर कब्जा करने के प्रयास में जुट गए। महंत नारायण गिरी ने अपने शिष्य गिरिशानंद गिरी को प्राचीन देवी मंदिर में भेजकर महंत परमानंद गिरी की गद्दी, उनके द्वारा छोड़ी गई धनराशि और प्रतिदिन आने वाले चढ़ावे पर कब्जा करा दिया गया है।

बयान..

गिरिशानंद गिरि को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की परंपरा से प्राचीन देवी मंदिर दिल्ली गेट का महंत बनाया गया है। मंदिर में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के परंपरागत श्रीमहंत होते आए हैं। इससे पहले श्रीमहंत गौरी गिरि महाराज, महंत हरि गिरि, महंत परमानंद गिरि महंत रहे हैं। महंत परमानंद गिरि के ब्रह्मलीन होने पर जूना अखाड़े ने गिरिशानंद को महंत बनाया है। देशभर से जूना अखाड़े के पदाधिकारी मंदिर पहुंचे और महंतई विधि-विधान से गिरिशानंद को सौंपी गई है।

- नारायण गिरि महाराज, अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा।

chat bot
आपका साथी