उपजिलाधिकारी पर मतदाता सूची में नाम दर्ज न कराने के लगाए आरोप
संवाद सहयोगी लोनी ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने मुख्य चुना
संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत इलायचीपुर की मतदाता सूची में लोगों का नाम दर्ज न करने की शिकायत की है। व्यक्ति ने तत्कालीन उपजिलाधिकारी पर लोगों को वोट बनाने का झूठा आश्वासन देने और पत्राचार का उत्तर न देने के आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे पत्र में बताया कि भगत सिंह कालोनी में रहने वालों लोग मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने के चलते पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले सकते हैं। आरोप है कि नाम दर्ज कराने के लिए दलाल के माध्यम से पैसे वसूले जाते हैं। उन्होंने तत्कालीन उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम पर आरोप लगाते हुए बताया कि अधिकारी ने मतदाता सूची बनाने के लिए एक टीम का गठन कर भगत सिंह कालोनी भेजकर लोगों के आवश्यक कागजात जमा कराए गए। जिसके बाद भी लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़ा गया। उन्होंने तत्कालीन उपजिलाधिकारी पर लोगों को मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अधिकारी से लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की मांग की है।