आवश्यक सेवाओं की दुकानें बंद कराने का आरोप

जासं साहिबाबाद लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की दुकानें भी दोपहर 12 बजे ही पुलिस ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 07:19 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 07:19 PM (IST)
आवश्यक सेवाओं की दुकानें बंद कराने का आरोप
आवश्यक सेवाओं की दुकानें बंद कराने का आरोप

जासं, साहिबाबाद: लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की दुकानें भी दोपहर 12 बजे ही पुलिस ने बंद करवानी शुरू कर दी। दुकानदारों ने इस मामले की जानकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस पर दुकानदारों का बेवजह उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इंदिरापुरम समेत ट्रांस हिडन में जगह-जगह आवश्यक सेवाओं की दुकानें जबरन बंद करवा दी। दुकानें बंद न करने पर चालान काटने की धमकी दुकानदारों को दी गई। जबकि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की दुकानों को खोले रखने की अनुमति दी गई है। दुकानदारों को उम्मीद थी कि शाम चार बजे तक उनको दुकानें खोलने दी जाएंगी। लेकिन दोपहर 12 बजते ही दुकानें बंद कराए जाने के कारण ग्राहकों को भी जरूरी सामान की खरीदारी करने में दिक्कत हुई। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी और एसएसपी को अवगत कराया गया है। दुकानें सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही खोलने की इजाजत है। इस परेशानी के संबंध में भी शनिवार को ऑनलाइन मीटिग की गई। सोमवार को साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा से मिलकर उनको व्यापारियों की परेशानी के बारे में अवगत करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी