वेबिनार के जरिए शिक्षाविदों ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

जासं साहिबाबाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को भारत विकास परिषद वसुंधरा और वैशाली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:49 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 08:49 PM (IST)
वेबिनार के जरिए शिक्षाविदों ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
वेबिनार के जरिए शिक्षाविदों ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

जासं, साहिबाबाद: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को भारत विकास परिषद वसुंधरा और वैशाली संस्कार की ओर से आयोजित वेबिनार में शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उनको गलत रास्ते पर न जाने के लिए सचेत भी किया गया।

वेबिनार का संचालन अजय रूंगटा ने किया। हिसार की ओम स्टर्लिग यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. देवेंद्र पाठक, प्रो. कपिल शर्मा, सीए संजय सिघल ने कक्षा नौ से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। विद्यार्थियों को रोजगार परक विद्या अध्ययन व विभिन्न कोर्सो की जानकारी भी दी गई। शिविर में सरकारी क्षेत्र में विभिन्न नौकरियों के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? किस आधार पर चयन होता है? इस दौरान पढ़ाई के लिए किन विषयों को चुना जाना चाहिए? इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 92 बच्चों के साथ उनके माता पिता ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का समापन विजय मिश्रा ने किया।

chat bot
आपका साथी