अभ्यास सत्र में कार्यकर्ताओ ने सीखी एबीवीपी कार्यपद्धति की बारीकियां

जासं गाजियाबाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अभ्यास वर्ग में एबीवीपी की कार्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 08:51 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 08:51 PM (IST)
अभ्यास सत्र में कार्यकर्ताओ ने सीखी एबीवीपी कार्यपद्धति की बारीकियां
अभ्यास सत्र में कार्यकर्ताओ ने सीखी एबीवीपी कार्यपद्धति की बारीकियां

जासं, गाजियाबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अभ्यास वर्ग में एबीवीपी की कार्य पद्धति की बारीकियां सीखीं। साथ ही आगामी रणनीति पर भी चर्चा की। गाजियाबाद महानगर का अभ्यास वर्ग शंभू दयाल डिग्री कालेज में संपन्न हुआ। प्रांत अध्यक्ष डा. उत्तम कुमार, प्रांत सहमंत्री क्षमा पंडित, महानगर अध्यक्ष रवीश कुमार, महानगर मंत्री संदीप ठाकुर ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभ्यास वर्ग चार सत्रों में चला, जिसमे प्रथम सत्र कार्यक्रम शुभारंभ और विद्यार्थी परिषद परिचय का रहा, जिसमे डा. उत्तम कुमार ने कहा कि परिषद लोकतंत्र का प्रहरी है और यह विद्यार्थियों के संगठन से आगे बढ़ सामाजिक संगठन के रूप में स्थापित हो गया है। साथ ही उन्होंने परिषद की स्थापना के बारे में बताया। दूसरा सत्र सैद्धांतिक भूमिका और कार्यपद्धति का रहा। यह सत्र विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री व वर्तमान में हिदी भाषा संस्थान आयोग के अध्यक्ष डा. राजनारायण शुक्ला ने लिया और कार्यपद्धति पर विस्तृत चर्चा की। तीसरे सत्र में सदस्यता इकाई गठन व कालेज परिसर कार्य रहा। जिसमे प्रांत सहमंत्री क्षमा पंडित ने सदस्यता की योजना कैसे बनाई जाए। कैसे अधिकतम सदस्यता की जाए अधिक से अधिक इकाई कैसे बनाई जाए। कालेज परिसर में हमारी कैसे सक्रियता हो इस पर चर्चा की। अंतिम सत्र समापन का रहा जिसमे महानगर अध्यक्ष ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की व सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महानगर सहमंत्री उदयन प्रभात, दीपक गोस्वामी, साक्षी त्यागी, प्रिया तिवारी, शिवांगी शर्मा, प्रियांशी, हर्षित शर्मा, सुमित चौहान, मन्नू पांडे, नामिश पांडे, गर्व त्यागी, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी