एबीवीपी ने मनाया दीपोत्सव

सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान राम की पूजा अर्चना कर अपने-अपने घर दीये जलाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:29 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:05 AM (IST)
एबीवीपी ने मनाया दीपोत्सव
एबीवीपी ने मनाया दीपोत्सव

जासं, गाजियाबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से श्री राम मंदिर भूमि पूजन के दिन खुशियां मनाई गई। सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान राम की पूजा अर्चना कर अपने-अपने घर दीये जलाए। महानगर संगठन मंत्री अनुज ठाकुर ने कहा कि करीब पांच सौ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद यह शुभ देखने के लिए मिला है। इससे परिषद के सभी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में विद्यार्थी परिषद गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपण अभियान चलाया है और दीपोत्सव मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हुए अपने घरों में दीये जलाए हैं।

chat bot
आपका साथी