लूट के आरोपित को शरण देने वाला युवक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह लूट के आरोपित को शरण देने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:06 PM (IST)
लूट के आरोपित को शरण देने वाला युवक गिरफ्तार
लूट के आरोपित को शरण देने वाला युवक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, लोनी: ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह लूट के आरोपित को शरण देने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर निशांत कालोनी में लूट के आरोपित के होने की सूचना दी। जिसपर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापामारी की। हालांकि छापेमारी से पूर्व ही आरोपित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपित पुलिस से बचने के लिए युवक के मकान में शरण लिए हुए है। जिसपर पुलिस लईक अहमद को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले आए। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने आरोपित को शरण देना स्वीकार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी