95 प्रधानों ने ली शपथ, कल बनेंगी समितियां

जासं गाजियाबाद 95 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:00 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:00 PM (IST)
95 प्रधानों ने ली शपथ, कल बनेंगी समितियां
95 प्रधानों ने ली शपथ, कल बनेंगी समितियां

जासं, गाजियाबाद: 95 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ शुक्रवार को आनलाइन और सामान्य माध्यम से शपथ ली। अब जिले में कुल 160 ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ ले चुके हैं। जनपद से बाहर होने के कारण भोजपुर ब्लाक के फफराना ग्राम पंचायत के प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं, उनको शनिवार को शपथ दिलाई जाएगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जिले की 161 ग्राम पंचायतों में से 65 ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ ले चुके थे। ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई बहुमत से कम होने के कारण 96 ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले पाए थ। जिस कारण उप चुनाव हुआ। उप चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों की रिक्त 1,046 सीटों में से 1,040 सीटों पर सदस्यों को चुना गया, छह सीटों पर किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया, जिस वजह से वे सीटें रिक्त हैं। हालांकि सभी ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या दो तिहाई से ज्यादा है। ऐसे में रिक्त सीटों से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। ब्लाक पहले ली गई शपथ शुक्रवार को ली गई शपथ बाकी

रजापुर 18 16

भोजपुर 17 29 एक

मुरादनगर 14 35

लोनी 15 17 बयान

कुल 160 ग्राम पंचायतों में प्रधान शपथ ले चुके हैं। एक प्रधान को शनिवार को शपथ दिलाई जाएगी। रविवार को ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए छह-छह समितियां बनाई जाएंगी। जिसके बाद विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।

- अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी

chat bot
आपका साथी