मतदान पेटी लूटने के आरोप में 40 नामजद, 200 अज्ञात पर रिपोर्ट

संवाद सहयोगी मोदीनगर मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में पेटियां जमा करने जा रही पोलिग टीम पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 08:51 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 08:51 PM (IST)
मतदान पेटी लूटने के आरोप में 40 नामजद, 200 अज्ञात पर रिपोर्ट
मतदान पेटी लूटने के आरोप में 40 नामजद, 200 अज्ञात पर रिपोर्ट

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में पेटियां जमा करने जा रही पोलिग टीम पर हमला करने व मतदान पेटी लूटने का प्रयास करने के आरोप में भोजपुर पुलिस ने 40 लोगों को नामजद करते हुए कुल 240 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार सुबह आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव ईशाकनगर में गुरुवार रात वोटिग पूरी होने के बाद पोलिग पार्टी मतपेटियों को बस में रखकर स्ट्रांग रूम में जमा करने जा रही थी। इस बीच जब वे जोया गांव के पास पहुंचे, तो वहां ईशाकनगर व जोया लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। उन्होंने बस को रोककर पेटियां लूटने का प्रयास किया। कुछ ग्रामीण बस पर चढ़ भी गए। सभी ने हाथों में लाठी-डंडे ले रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उनपर ही उग्र हो गए। पुलिस टीम पर उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। थोड़ी ही देर में वहां भगदड़ मच गई। आरोप है कि ग्रामीणों तब भी बाज नहीं आए। पुलिस टीम पर जूते, चप्पल भी उन्होंने फेंके। किसी तरह पुलिस ने बस को वहां से निकाला। एसएचओ भोजपुर प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना का पुलिस ने वीडियो बना लिया था। उसी के आधार पर ईशाकनगर के निवर्तमान प्रधान भंवर सिंह, गौरव, रोहित, मोहित, बादल, धर्मवीर समेत 40 लोगों को नामजद किया गया। इसके अलावा 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी पर लूट का प्रयास, सरकारी काम में बांधा डालने समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। अभी अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। उनपर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

----------

ताबड़तोड़ दबिश देकर आठ आरोपित किए गिरफ्तार - एसएचओ ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रातभर दबिश दी। अलग-अलग जगहों से शुक्रवार सुबह आठ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित नोएड़ा के थाना सूरजपुर निवासी विकास कुमार और ईशाकनगर निवासी मोहित, धर्मवीर, बादल, सूरजमल, रोहित, गौरव, विनोद हैं। कर रही है। -----------

मतदान करने आया जिला बदर आरोपित गिरफ्तार - दूसरी तरफ भोजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिला बदर आरोपित सुबोध को भी गिरफ्तार किया है। आरोपित गांव में वोट देने आया था। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित गांव तलहैटा निवासी सुबोध है। उसके खिलाफ पूर्व की कई घटनाओं में शामिल रहने के मुकदमे दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी