103 लोगों की जांच पर डेंगू के 31 नए मरीज मिले

जागरण संवाददाता गाजियाबाद जिले में बृहस्पतिवार को 103 लोगों की जांच में 11 बच्चों समेत डेंगू के 31 नए मरीज मिले हैं। इनमें दो स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस का एक चालक भी डेंगू की चपेट में आ गया है। नए मरीजों में से 21 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुरादनगर में डेंगू के 12 नए मरीज मिलने के साथ ही कुल संख्या 123 पर पहुंच गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:42 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:42 PM (IST)
103 लोगों की जांच पर डेंगू के 31 नए मरीज मिले
103 लोगों की जांच पर डेंगू के 31 नए मरीज मिले

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जिले में बृहस्पतिवार को 103 लोगों की जांच में 11 बच्चों समेत डेंगू के 31 नए मरीज मिले हैं। इनमें दो स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस का एक चालक भी डेंगू की चपेट में आ गया है। नए मरीजों में से 21 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुरादनगर में डेंगू के 12 नए मरीज मिलने के साथ ही कुल संख्या 123 पर पहुंच गई हैं। 91 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 29 सरकारी और 62 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 413 मरीजों का अस्पतालों में भर्ती किया जा चुका है। डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 740 पर पहुंच गई है। इनमें 26 मरीज बाहरी जिलों के शामिल हैं। मुरादनगर के अलावा इंदिरापुरम, वसुंधरा, विजयनगर, नंदग्राम, पटेलनगर, लोनी, मोदीनगर, कविनगर, लालकुआं और लोहया नगर में भी रोज डेंगू के केस मिल रहे हैं। शहर के साथ देहात क्षेत्रों में तेजी से डेंगू फैलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। ओपीडी में पहुंचे बुखार के 587 मरीज : बृहस्पतिवार को जिला एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में कुल 2,425 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के 587 मरीज शामिल हैं। सीएमएस डा.अनुराग भार्गव ने बताया कि बारिश के बाद वायरल और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में 127 मरीज भर्ती हैं। सात मरीजों को रेफर किया गया है। डेंगू वार्ड में पांच मरीजों की हालत खराब है। चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। संयुक्त अस्पताल में भी डेंगू के करीब 18 मरीज भर्ती हैं। इमरजेंसी में एक बेड पर बुखार के दो-दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। निजी अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी : सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती डेंगू के मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रही हैं। ब्लड बैंक से रोज पांच से सात लोगों को 17-18 यूनिट ब्लड का स्माल पैक दिया जा रहा है। जंबो पैक के लिए मरीजों के स्वजन को नोएडा भेजा जा रहा है। ब्लड बैंक के प्रभारी डा.अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि डेंगू की पुष्टि के बाद 10 हजार तक प्लेटलेट्स गिरने पर भी घबराने की जरूरत नहीं है। रक्तस्त्राव की स्थिति में प्लेटलेट्स चढ़ाना जरूरी है। ब्लड बैंक में 50 यूनिट ब्लड रिजर्व है।

chat bot
आपका साथी