डेंगू के 31 नए मरीज मिले, 634 पर पहुंचा आंकड़ा

जागरण संवाददाता गाजियाबाद शनिवार को डेंगू के 31 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों का छह साल का रिकार्ड टूट गया है। मरीजों का कुल आंकड़ा 634 पर पहुंच गया है। इससे पहले वर्ष 2016 में डेंगू के 621 मरीज मिले थे। एक मरीज की मौत भी हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:56 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:56 PM (IST)
डेंगू के 31 नए मरीज मिले, 634 पर पहुंचा आंकड़ा
डेंगू के 31 नए मरीज मिले, 634 पर पहुंचा आंकड़ा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शनिवार को डेंगू के 31 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों का छह साल का रिकार्ड टूट गया है। मरीजों का कुल आंकड़ा 634 पर पहुंच गया है। इससे पहले वर्ष 2016 में डेंगू के 621 मरीज मिले थे। एक मरीज की मौत भी हुई थी। इस साल में अब तक डेंगू से महिला ग्राम प्रधान समेत दो की मौत हो चुकी है। वहीं 20 से अधिक मरीजों को गंभीर हालत में निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुरादनगर में डेंगू तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के रोकथाम के ठोस इंतजाम जल्द नही किए गए तो मरीजों की संख्या एक हजार को पार कर सकती है। अक्टूबर में मिले 296 मरीज : सितंबर महीने में जिले में डेंगू के 318 मरीज मिले थे, लेकिन अक्टूबर के केवल 16 दिनों में 296 मरीज मिल चुके हैं। इससे पहले जनवरी से लेकर अगस्त तक जिले में डेंगू के केवल 20 मरीज ही मिले थे। बाक्स..

इन गांवों में फैला डेंगू

जलालाबाद, ढिढार, सौंदा ,नंगला अक्कू , काकड़ा , डिडौली, मनौली, मनौटा, अबूपुर, डबाना, दुहाई, भिक्कनपुर,अतरौली, मकरैडा,कनौजा, देधा। बाक्स..

छह साल का मरीजों का आन रिकार्ड विवरण वर्ष डेंगू मलेरिया 2016 621 128 2017 232 293 2018 68 150 2019 88 142 2020 15 13 2021 634 16 -------- वर्जन..

सोमवार से मुरादनगर क्षेत्र में घर-घर जाकर बुखार के मरीजों को ट्रेस करने के साथ उनकी डेंगू की जांच कराई जाएगी। मुरादनगर, भोजपुर और मोदीनगर क्षेत्र के सभी गांवों में शिविर लगाकर दीपावली तक जांच और दवाएं बांटने के लिए चिकित्सकों की 10 टीम मौजूद रहेंगी।

-डा. भवतोष शंखधर ,सीएमओ।

chat bot
आपका साथी