पीएसी के पांच जवानों समेत 140 लोग संक्रमित

जागरण संवाददाता गाजियाबाद शुक्रवार को प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 140

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:12 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:05 AM (IST)
पीएसी के पांच जवानों समेत 140 लोग संक्रमित
पीएसी के पांच जवानों समेत 140 लोग संक्रमित

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शुक्रवार को प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 140 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पीएसी के पांच जवान भी शामिल हैं। जवानों को एसआरएम मोदीनगर के कोविड एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। संक्रमित तीन गर्भवती महिलाओं को संतोष मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। इसके अलावा लोनी का एक पांच महीने का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। बच्चे के पिता पहले ही संक्रमित हैं। दोनों को राजेंद्र नगर के कोविड एल-1 में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि संयुक्त अस्पताल संजयनगर के लैब टेक्नीशियन और उपश्रमायुक्त कार्यालय में तैनात एक महिला लिपिक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। करीब पचास मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है। 17 लोग पहले से ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। 52 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। ठीक होने वालों का आंकड़ा 5179 पर पहुंच गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1072 है।

chat bot
आपका साथी