मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के संदेह में 13 नमूने लिए गए

जागरण संवाददाता गाजियाबाद त्योहारों के आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:15 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:15 PM (IST)
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के संदेह में 13 नमूने लिए गए
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के संदेह में 13 नमूने लिए गए

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: त्योहारों के आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापा मारकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री के संदेह पर 13 नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। जिला अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान क्राउन इंटर प्राइजेज प्रतिष्ठान में रखे घी व वनस्पति में मिलावट का संदेह होने पर घी एवं वनस्पति के दो-दो नमूने लिए गए। घी के पांच टिन को नकली होने के संदेह पर सीज कर दिया गया है। इसके अलावा वनस्पति घी के एक किलो के 25 डिब्बे एक्सपायर्ड पाये गये, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया है। घूकना नंदग्राम में पूजा डेरी एवं नंद डेरी का निरीक्षण करने पर नकली का संदेह होने पर 60 किलो घी को सीज किया गया है। गगन विहार भोपुरा में राजा हलवाई एवं मां लक्ष्मी की दुकान पर रखे बेसन लड्डू एवं बूंदी लड्डू, हर्ष विहार से मिल्क केक, डोडा बर्फी, बर्फी, तेल के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। 75 किलो मिठाई को अपमिश्रक मिले होने के कारण नष्ट कराया गया है।

chat bot
आपका साथी